cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

Benefits Of VB G RAM G: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने ग्रामीणों को बताया वीबी जी राम जी योजना के फायदे

urksh 8 1


रायपुर: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कबीरधाम जिला के कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और कामगारों से भेंट की. श्री साहू कामगारों को वीबी जी राम जी योजना के फायदों के बारे में भी विस्तार से समझाया. 

WhatsApp Image 2026 02 19 at 12.54.49 PM

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के साथ  लोहारा ब्लॉक ग्राम छीरबान्धा,माहराटोला,उड़िया खुर्द, उड़िया खुर्द का दौरा किया. श्री साहू ने ग्रामीणों को बताया की  पूर्व में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 100 दिवस का रोजगार दिया जाता था, जिसे अब परिवर्तित कर विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत 125 दिवस का रोजगार सुनिश्चित किया गया है.

WhatsApp Image 2026 02 19 at 12.54.51 PM

श्री साहू ने  ग्रामीणों को बताया कि इस योजना का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक रोजगार पहुंचाना है. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को क्यूआर कोड आधारित प्रणाली की जानकारी दी गई, अब जॉब कार्ड एवं मस्टर रोल का मिलान क्यूआर कोड स्कैन कर किया जा रहा है, जिससे डेटा में हेराफेरी एवं भ्रष्टाचार की संभावनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सका है. योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण मजदूरों को न्यूनतम आय सुरक्षा प्रदान करना है.



Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2.97 करोड़ रुपए लागत के सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, मोहगांव से कोको तक 4.30 किमी लंबे सड़क का होगा निर्माण

News Desk

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई में किया नए उप तहसील भवन का शुभारंभ, विधायक के प्रयासों से जनता को मिलेगी सुविधा और समाधान

News Desk

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से 115 आदिवासी लोगों की घर वापसी, वनांचल में गूंजा संस्कृति से जुड़ाव का संदेश

News Desk