cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कांग्रेस के पास कोसने के अलावा कोई काम नहीं – सांसद संतोष पाण्डेय

कांग्रेस के पास कोसने के अलावा कोई काम नहीं - सांसद संतोष पाण्डेय


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित था। उनकी मृत्यु 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। आज पूरा देश उनकी स्मृति में उन्हें नमन कर रहा है। श्री पाण्डेय ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय: पंडितजी द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत आज भी भाजपा की विचारधारा का मूल आधार है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकारें पंडितजी की कल्पनाओं को साकार कर रही हैं।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने बुधवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आहूत पुष्पांजलि अर्पण और समर्पण दिवस की शुरुआत के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। श्री पाण्डेय ने कहा कि बस्तर-सरगुजा समेत पूरे छत्तीसगढ़ के आदिवासी यह अच्छी तरह समझ चुके हैं कि केवल आदिवासियों का शोषण करने, उनके सरल-निश्छल स्वभाव का फायदा उठाने और बाद में मौका पड़ने पर उनको जेल में डालने का काम कांग्रेस के नेताओं ने ही किया है। केवल प्रचार मिलता रहे, इसलिए फोटो खिंचवाकर छपवा रहे हैं। कवासी लखमा के दिल्ली प्रवास और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से हुई मुलाकात को लेकर श्री पाण्डेय ने कहा कि जो कर्म किए हैं, उसकी सफाई भी तो देनी होती है न! तो लखमा राष्ट्रीय नेताओं को वास्तविकता बताने गए होंगे। अब वास्तविकता क्या है, यह पूरे प्रदेश की जनता तो जानती है।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दी गई मानहानि नोटिस पर कहा कि जिस प्रकार के अनर्गल आरोप लगाए गए हैं, उनके विरुद्ध मानहानि की नोटिस देकर उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। विपक्षी दलों द्वारा असम के मुख्यमंत्री श्री सरमा पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। विपक्ष अपनी हार को देखते हुए अब केवल व्यक्तिगत हमलों और झूठे आरोपों का सहारा ले रहा है। असम की जनता ने पार्टी की कार्य पद्धति पर भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री श्री सरमा के सुशासन और उनकी कार्यशैली को राज्य में पार्टी की सफलता का मुख्य आधार बताते हुए श्री पाण्डेय ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा एक बार फिर असम में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि भूपेश बघेल और कपिल सिब्बल के बारे में सारा देश जानता है। ये वही कपिल सिब्बल हैं, जो विधि मंत्री होते हुए अयोध्या के राम मंदिर मामले में भगवान राम जी के विरोध में काला कोट पहनकर बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के पक्ष में खड़े हुए थे। भाजपा प्रवेश के ऑफर संबंधी बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि भूपेश बघेल को भाजपा में लेकर कौन क्या करेगा? सट्टा, शराब, जमीन, कोयला, पीएससी समेत अनेक घोटालों के संरक्षक रहे हैं। बहुत कुछ है, आप सब जानते हैं। उनके (बघेल के) विषय में कुछ कहना ही मुँह खराब करना है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा समान नागरिक संहिता का समर्थन करने और मुस्लिम रीति-रिवाज को कानून नहीं बनाने संबंधी दिए गए वक्तव्य का समर्थन करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि डॉ. राज जो बोल रहे हैं, ठीक बोल रहे हैं। वह सक्षम हैं।



Related posts

रोजगार दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण जल संरक्षण एवं स्वच्छता का दिया संदेश

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Muskan Sharma

डिप्टी CM विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक:हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त नदारद रहे अधिकारी; स्थानीय युवक की बाइक पर बैठकर पहुंचे सांसद निवास

Muskan Sharma