cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

Amit Shah Live Bastar Pandum: बस्तर की संस्कृति पुरे भारत का गौरव है: अमित शाह

अमित शाह बस्तर pandउम


जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। यह दौरा बस्तर क्षेत्र के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर पंडुम को संबोधित करते हुए कहा की इतनी जोर से आवाज लगाइए की आपकी आवाज तेलंगाना के नक्सलियों तक  पहुंचना चाहिए.  उन्होंने बस्तर के कलाकारों और खिलाडियों को जोहार भी कहा. उन्होंने बस्तर पंडुम के  आयोजन के लिए साय सरकार की प्रशंसा की. 

उन्होंने कहा की जो बस्तर कभी सहमा हुआ था आज वही बस्तर में 12 विधाओं में बस्तर की संस्कृति फल फुल रही है. 55 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. सबसे अधिक दंतेवाड़ा जिला के लोगों ने हिस्इसा लिया उन सबको बधाई. उन्होंने कहा कहा की  बस्तर की संस्कृति को हम सदियों तक जीवित रखना चाहता है. यह केवल बस्तर का आभूषण नहीं बल्कि पुरे देश का गौरव है.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार की शाम रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। इसके बाद रविवार को रायपुर में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के उपरांत उन्होंने रविवार की रात भी रायपुर में ही विश्राम किया और सोमवार सुबह जगदलपुर के लिए रवाना हुए।

रायपुर में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में लाल आतंक के खिलाफ अंतिम रणनीति पर गहन चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से बस्तर डिवीजन पर फोकस रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और विकास योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मंथन हुआ।

केंद्रीय गृहमंत्री का यह दौरा बस्तर को शांति, सुरक्षा और विकास की नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इसे क्षेत्र में स्थायित्व और प्रभावी शासन की दिशा में एक अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।



Related posts

कवर्धा में अटल परिसर का भव्य लोकार्पण, मूर्ति अनावरण पर गूंजे “अटल जी अमर रहें” के जयघोष

News Desk

कोटवार ने महिला पूर्व सरपंच पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, VIDEO:बिलासपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर गुंडागर्दी; गुस्साए लोगों ने घेरा थाना, केस दर्ज

Muskan Sharma

संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम

News Desk