रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ (BJP Chhattisgarh) ने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में अपने अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
पार्टी संगठन से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घोषणा भाजपा प्रदेश नेतृत्व की सहमति एवं अनुशंसा के आधार पर की गई है।
