cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कवर्धा में दो बड़े विकास कार्यों का शुभारंभ: वार्ड 23 और वार्ड 17 में सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन

कवर्धा में दो बड़े विकास कार्यों का शुभारंभ: वार्ड 23 और वार्ड 17 में सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन


कवर्धा। नगर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर पालिका कवर्धा द्वारा वार्ड क्रमांक 23 और वार्ड क्रमांक 17 में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। वार्ड 23 में सत्यम जनरल स्टोर्स से महावीर स्वामी चौक तक सीसी रोड निर्माण की शुरुआत की गई, जबकि वार्ड 17 में होली क्रॉस स्कूल से बिलासपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप तक जर्जर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। दोनों कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

लंबे समय से लंबित मांगों को मिली मंजूरी

वार्ड 23 की सड़क लंबे समय से उखड़ी और धूलयुक्त होने के कारण व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मांगों के बाद प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण को मंजूरी दी गई। इसी प्रकार वार्ड 17 में वर्षों से जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त नाली के कारण आवाजाही और जलनिकासी दोनों बाधित थे। इन समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका ने कुल 39 लाख 77 हजार रुपये की लागत से दोनों कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। इसमें वार्ड 17 के लिए सड़क निर्माण पर 23.70 लाख एवं नाली निर्माण पर 16.07 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

जनसमस्याओं के निराकरण को पालिका की पहली प्राथमिकता: नपाध्यक्ष

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से जारी हैं ताकि नागरिकों को धूल, गड्ढों और अव्यवस्थित यातायात जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। उन्होंने भरोसा जताया कि नए सीसी रोड के निर्माण से व्यापारिक गतिविधियों को सुगमता मिलेगी और नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित स्वरूप देने में सहायता होगी।

नागरिकों व व्यापारियों ने जताया आभार

दोनों वार्डों में विकास कार्यों की शुरुआत से स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों में उत्साह देखा गया। नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में यह बड़ा कदम है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त किया। भूमिपूजन कार्यक्रमों में उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति रिंकेश वैष्णव, बिहरि राम धुर्वे, सतविंदर पाहुजा, अनिल साहू सहित अनेक वार्डवासी और व्यापारी उपस्थित रहे।



Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के पहल पर पेराई सीजन वर्ष 2023-24 के सभी गन्ना किसानों को शत-प्रतिशत भुगतान जारी

Muskan Sharma

मोहतराखुर्द में महतारी सदन के उद्घाटन में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, बाजार चारभाठा एवं ढोरली में किया 46 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

News Desk

मौसमी बिमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य अमला अलर्ट रहें-कलेक्टर जनमेजय महोबे

Muskan Sharma