cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया, 17 विभागों में 238 पदों पर भर्ती — यहाँ देखें पूरी जानकारी

CGPSC ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया, 17 विभागों में 238 पदों पर भर्ती — यहाँ देखें पूरी जानकारी


रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 17 विभागों में 238 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से प्रारंभ होकर 30 दिसंबर 2025 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन केवल CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जमा करने होंगे।

सबसे अधिक पद नायब तहसीलदार के लिए

जारी विज्ञापन के मुताबिक सबसे अधिक 51 पद नायब तहसीलदार के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद पुलिस विभाग में डीएसपी के 28 तथा प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर के 14 पद शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सहित विभिन्न संवर्गों के पदों को भी इस भर्ती में जोड़ा गया है।

22 फरवरी 2026 को आयोजित होगी प्रारंभिक परीक्षा

आयोग ने स्पष्ट किया है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा, जिसके बाद साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। यह पूरा चयन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन और निर्धारित चरणों के माध्यम से संपन्न होगी।

सीएमओ पद भी शामिल, ‘ख’ वर्ग में 18 और ‘ग’ वर्ग में 29 पद

इस बार राज्य सेवा परीक्षा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के पद भी शामिल किए गए हैं। 2020 में पहली बार इस पद को CGPSC परीक्षा में सम्मिलित किया गया था, तब केवल 6 पदों पर भर्ती की गई थी। इस वर्ष वर्ग ‘ख’ में 18 तथा वर्ग ‘ग’ में 29 पदों की भर्ती की जाएगी, जिससे शहरी प्रशासन में अधिकारियों की कमी को पूरा किया जा सकेगा।



Related posts

किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार– उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

News Desk

मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम: CM विष्णु देव साय ने भगवान शिव की पूजा की, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख बहनों को उपहार

Muskan Sharma

राजस्व अधिकारी निलंबित, SDM ने रिश्वत की शिकायत मिलने पर की कार्रवाई

Muskan Sharma