cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

दीपावली पर किसानों को मिला तोहफा — विधायक भावना दीदी के प्रयासों से पंडरिया के गन्ना किसानों को 5.98 करोड़ का बोनस भुगतान

img 1758


Advertisement

कवर्धा । पंडरिया विधानसभा के गन्ना किसानों को दीपावली से पहले खुशियों का बड़ा उपहार मिला है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया द्वारा आज गन्ना विक्रेता किसानों को 5 करोड़ 98 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि (बोनस) जारी की गई है।

यह राशि पंडरिया विधायक भावना देवांगन (भावना दीदी) के निरंतर प्रयासों और राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है। बोनस भुगतान से लगभग 7,658 गन्ना विक्रेता किसानों को लाभ प्राप्त हुआ है। दीपावली से पहले मिली इस सौगात से किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।

किसान हित में इस निर्णय के लिए क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा पंडरिया विधायक भावना दीदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Advertisement



Related posts

स्थानीय उत्पादों से रोजगार और आय के अवसर बढ़ाने की पहल को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सराहा

News Desk

ऑनलाइन एग्जाम का असर: 10वीं और 12वीं बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम में 30 फीसदी छात्रों ने आंसरशीट खाली छोड़ी, फिर भी पास

News Desk

TMC में बदले समीकरण, पार्टी से अलगाव के बाद भी फंड पर ममता बनर्जी का नियंत्रण कायम

News Desk