cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

कवर्धा में पाईप फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

कवर्धा में पाईप फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक


कवर्धा। जिले के अगरी गांव स्थित एक पाईप फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयानक थी कि काले धुएं के गुबार दूर-दूर तक नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन देर तक दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचे। इस कारण आग तेजी से फैलकर फैक्ट्री के अन्य हिस्सों तक पहुंच गई। आसपास के ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।



Related posts

अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग कवर्धा की बड़ी कार्यवाही, आरोपी को भेजा गया जेल

News Desk

रणवीरपुर में भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पद्मश्री अनुज शर्मा और आरूग बैंड की प्रस्तुती में झूमे भक्त

News Desk

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जन्मदिन सेवा, स्नेह और जनसंपर्क का उत्सव बना, पूरे जिले में विविध आयोजनों के साथ मनाया गया जन्मदिवस, आमजन का उमड़ा स्नेह

News Desk