cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

कवर्धा में विजयादशमी पर होगा भव्य जगराता, भजन सम्राट सोनू भाटिया देंगे प्रस्तुति

19dd858c 7d06 48be b679 fb7cfc66d3f8


कवर्धा। विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर नगर में भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण माहौल के बीच मातारानी का भव्य जगराता आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन 2 अक्टूबर की रात 8 बजे से गांधी मैदान, कवर्धा में होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध जसगीत गायक एवं भजन सम्राट सोनू भाटिया (कोरबा) माता रानी के भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि भक्तिरस से ओतप्रोत यह जगराता नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद राजनांदगांव संतोष पाण्डेय भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिवार कवर्धा की ओर से किया जा रहा है। अध्यक्ष चंद्रवंशी ने नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर भक्तिमय माहौल का लाभ लेने की अपील की है।



Related posts

फ्रेंडशिप डे पर जानें भीष्म की सीख, चार तरह के दोस्तों की पहचान

News Desk

छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने सम्मेलन में सराहा

News Desk

बेमेतरा के गांवों में कुछ ऐसा हुआ कि शराब की दुकानों पर लग गया ताला … जानिए पूरी कहानी

News Desk