cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

3 अक्टूबर को बस्तर दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुरिया दरबार कार्यक्रम में होंगे शामिल

3 अक्टूबर को बस्तर दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुरिया दरबार कार्यक्रम में होंगे शामिल


रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर 2025 की रात छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जनजातीय समुदाय के विशेष आमंत्रण पर हो रहे इस दौरे में श्री शाह बस्तर की पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों और पूजा-पाठ से जुड़े आयोजनों में भाग लेंगे। साथ ही वे बस्तर के परंपरागत पदाधिकारियों—मांझी, गायता और पुजारियों—के साथ सामूहिक भोजन करेंगे, जिसे सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक माना जाता है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष, बस्तर के सांसद तथा जनजातीय परंपरा से जुड़े प्रतिनिधियों ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया था। उन्होंने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए बस्तर आने का निर्णय लिया है।



Related posts

बस्तर पंडुम अंतर्गत बस्तर और बकावंड में लोक संस्कृति के महापर्व में मांदर की थाप पर थिरके कलाकार

News Desk

परीक्षा के दौरान स्वस्थ मानसिकता रखने किया प्रेरित

Muskan Sharma

कबीरधाम के जंगलों में गूंजा विकास का स्वर: सुशासन तिहार में दलदली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 120 गांवों को जल संकट से राहत देने कुसुमघटा और सूतियापाठ योजनाओं को दी हरी झंडी

News Desk