cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

सीएम विष्णुदेव साय का अपमान: आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग

सीएम विष्णुदेव साय का अपमान: आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग


कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पोस्टर पर गोबर पोते जाने की घटना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गुरुवार को सर्व आदिवासी समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।

मामला उस समय सामने आया, जब घायल गौवंश के इलाज के लिए कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी ने डॉक्टर को फोन लगाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर वे आक्रोशित हो गए। इसके बाद उन्होंने सड़क किनारे लगे सीएम विष्णुदेव साय के पोस्टर पर गोबर पोत दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सर्व आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

धरना स्थल पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री का अपमान आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की।

सूरजपुर में मंत्री को लेकर अपशब्द कहने पर गिरफ्तारी
इसी बीच सूरजपुर जिले से भी राजनीतिक विवाद से जुड़ी बड़ी खबर आई है। भैयाथान जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा के पति मैनेजर पैकरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।



Related posts

भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भूमिपूजन

News Desk

गृह-प्रवेश की पूजा से पहले नए घर में लगी आग:कुकर फटने के बाद 3 सिलेंडर में हुए ब्लास्ट, बाल-बाल बचे मेहमान और परिवार

Muskan Sharma

योजना का लाभ लेने के लिए फार्म जमा कर रही महिलाएं

Muskan Sharma