cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

कवर्धा नगर पालिका की लापरवाही से बढ़ा जल संकट, चार दिन से सूखे नल जनता परेशान

कवर्धा नगर पालिका की लापरवाही से बढ़ा जल संकट, चार दिन से सूखे नल जनता परेशान


कवर्धा। नगर पालिका क्षेत्र में पानी की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लगातार चार दिनों से शहरवासियों को नल जलापूर्ति नहीं मिल रही है, जिसके चलते लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।

शहर के कई इलाकों में लोग बूँद-बूँद पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर पालिका की टीम बार-बार जल आपूर्ति बहाल करने का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत यह है कि अब तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। स्थिति यह हो गई है कि लोगों को पानी खरीदकर उपयोग करना पड़ रहा है, वहीं गरीब वर्ग सबसे अधिक प्रभावित है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में पानी की समस्या बढ़ जाती है, लेकिन इस बार नगर पालिका की लापरवाही से संकट और गहरा गया है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि जलापूर्ति कब तक बहाल होगी।

शहरवासी प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।



Related posts

नारी शक्ति वंदन से कैबिनेट बैठक तक: CM साय का आज का व्यस्त दिन, जानें पूरा प्लान

News Desk

छत्तीसगढ़ CM साय के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, सोशल मीडिया में बनाई फेक आईडी, लोगों को भेजे मैसेज, एक आरोपी गिरफ्तार

Muskan Sharma

गाड़ा समाज बूढ़ादेव महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा

News Desk