cgdemandium.com
अपराध (जुर्म)

अवैध शराब पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पाँच ढाबा संचालक गिरफ्तार

जिले में अवैध मदिरा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाँच ढाबा संचालक गिरफ्तार


Independence Day PAPER ADVT 1 2

कवर्धा। जिले में अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ थाना कवर्धा पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल और डीएसपी कृष्णा चंद्राकर व आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने पाँच ढाबा संचालकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ ढाबों में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने दबिश दी और इण्डियन ढाबा, राजा ढाबा, पंजाबी ढाबा, मामा-भांचा ढाबा और पप्पु ठाकुर ढाबा से आरोपियों को शराब सहित गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से देशी प्लेन मदिरा की शीशियां, शराब गंधयुक्त खाली बोतलें और डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए।

सभी मामलों में आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। चूँकि ये प्रकरण जमानतीय थे, इसलिए सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपियों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

थाना कवर्धा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से जिले के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा बिक्री और उपभोग के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

shrikant 50x33 1 scaled



Related posts

डिजिटल अरेस्ट स्कैम: फर्जी वर्दी और नकली स्टूडियो के खिलाफ केंद्र सरकार का सख्त कदम, लाखों सिम कार्ड और फर्जी आईडी ब्लॉक

News Desk

आदिवासी समाज ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

News Desk

लापता पत्नी की खोज-खबर का फरियाद लेकर पति पहुंचा मुख्यमंत्री निवास, CM ने दिए SP को निर्देश

Muskan Sharma