cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

गौरकांपा में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन, स्वामी विवेक गिरी महाराज और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने बताया गुरु का महत्व

गौरकांपा में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन, स्वामी विवेक गिरी महाराज और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने बताया गुरु का महत्व


Advertisement

कवर्धा। ग्राम गौरकांपा के शिव मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महंत स्वामी विवेक गिरी महाराज ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा, गुरु का स्थान हमारे जीवन में सबसे ऊँचा होता है। गुरु न केवल हमें शास्त्रों का ज्ञान देते हैं, बल्कि हमें जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। आज के समय में जब लोग भटकाव और तनाव से गुजर रहे हैं, ऐसे में एक सच्चे गुरु की संगति ही मन को शांति और दिशा दे सकती है। गुरु सिर्फ किताबों से नहीं, अपने आचरण से शिक्षा देते हैं। हमें अपने जीवन में गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि गुरु पूर्णिमा सिर्फ एक पर्व नहीं है, यह अपने जीवन में गुरु के महत्व को समझने और उनका आभार व्यक्त करने का दिन है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने भी मंच से अपनी बात रखते हुए कहा, गुरु हमारे समाज की नींव होते हैं। एक सच्चा गुरु समाज में अच्छे संस्कारों का निर्माण करता है। आज के समय में राजनीति से लेकर शिक्षा तक, हर क्षेत्र में गुरु की आवश्यकता है। गुरु हमारे भीतर सोई हुई अच्छाई को जगाते हैं। इस गुरु पूर्णिमा पर हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में गुरु के बताए आदर्शों पर चलें और आने वाली पीढ़ियों को भी वही संस्कार दें।

कार्यक्रम में श्रवण गिरी गोस्वामी, चन्द्रकुमार सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष फलित साहू, सुखदेव धुर्वे, स्वतंत्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



Related posts

CM विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत दुर्ग जिले को बड़ी सौगात दी

News Desk

प्रदेश की बहनें आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहीं, 13.85 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी – मुख्यमंत्री साय

News Desk

भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती रैली, अंतिम तिथि 4 अगस्त तक

Muskan Sharma