cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 जुलाई को पंडरिया में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं छात्राओं के लिए नि:शुल्क बसों का शुभारंभ, महतारी अलंकरण सम्मान समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 जुलाई को पंडरिया में करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं छात्राओं के लिए नि:शुल्क बसों का शुभारंभ, महतारी अलंकरण सम्मान समारोह में होंगे शामिल


Advertisement

कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 जुलाई, रविवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:55 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 12:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:40 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना हेलीपेड, पंडरिया में आगमन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12:45 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर पंडरिया पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:45 से 1:45 बजे तक महतारी अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में निर्मित एवं स्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन और महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए 5 नि:शुल्क बसों के संचालन का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं की उच्च शिक्षा तक सरल पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके पश्चात दोपहर 1:45 से 2:25 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:25 बजे स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा 2:30 बजे पुनः पंडरिया हेलीपेड पहुंचकर रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 3:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर तथा 3:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।



Related posts

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाएं-प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन

Muskan Sharma

रेस्क्यू टीम ने बोड़ला के कनई नदी में गहन सर्चिंग कर नंदेश्वर का शव बरामद किया

Muskan Sharma

चिल्फी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो आरोपी हत्थे चढ़े!

News Desk