cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: छत्तीसगढ़ में जिलेवार तय हुए मुख्य अतिथि, राज्यपाल डेका रायपुर में, सीएम साय जशपुर और डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में होंगे शामिल — देखें पूरी जिलेवार सूची

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: छत्तीसगढ़ में जिलेवार तय हुए मुख्य अतिथि, राज्यपाल डेका रायपुर में, सीएम साय जशपुर और डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में होंगे शामिल — देखें पूरी जिलेवार सूची

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने जिलेवार मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, राज्यपाल रमेन डेका राजधानी रायपुर में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिले में आयोजित योग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव मुंगेली में और डिप्टी सीएम विजय शर्मा कवर्धा जिले के योग आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में प्रातः योग सत्रों के आयोजन की व्यवस्था की गई है, जिसमें जनप्रतिनिधियों, छात्रों, अधिकारियों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। योग दिवस पर विशेष रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम और सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: छत्तीसगढ़ में जिलेवार तय हुए मुख्य अतिथि, राज्यपाल डेका रायपुर में, सीएम साय जशपुर और डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में होंगे शामिल — देखें पूरी जिलेवार सूची

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025: छत्तीसगढ़ में जिलेवार तय हुए मुख्य अतिथि, राज्यपाल डेका रायपुर में, सीएम साय जशपुर और डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में होंगे शामिल — देखें पूरी जिलेवार सूची

Related posts

राजस्व मंत्री वर्मा को भारत स्कॉउट एवं गाइड के मुख्य आयुक्त ने सौंपा ज्ञापन

Muskan Sharma

एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास परिसर में लगाया दहीमन का पौधा

Muskan Sharma

Raksha Bandhan Moon 2026: रक्षाबंधन की रात चांद क्यों दिखेगा खास? जानें इसकी असली वजह

News Desk