cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) रिजल्ट पर बड़ा अपडेट: 9 मई से पहले आ सकते हैं 10वीं और 12वीं के नतीजे, तैयारियां अंतिम चरण में

छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) रिजल्ट पर बड़ा अपडेट: 9 मई से पहले आ सकते हैं 10वीं और 12वीं के नतीजे, तैयारियां अंतिम चरण में


रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इन परिणामों की घोषणा 9 मई 2025 से पहले की जा सकती है। खास बात यह है कि इस बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है, जिससे यह आयोजन राज्य स्तर पर विशेष महत्व का बन गया है।

बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष राज्य के 36 मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य 17 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया गया था। इसके बाद से ही रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि रिजल्ट की घोषणा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब अंतिम औपचारिकताएं ही शेष हैं।

इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 मार्च को समाप्त हुई थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 28 मार्च तक चलीं। परीक्षाओं के तुरंत बाद 26 मार्च से मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। छात्रों और अभिभावकों के बीच अब परिणाम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

छात्रों को मिलेगा बोनस अंक

बोर्ड के अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस वर्ष परीक्षा परिणामों के साथ-साथ छात्रों को बोनस अंक भी दिए जाएंगे। ये अंक खेल, एनसीसी, एनएसएस जैसी पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रदान किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ी अधिसूचना जारी की जा सकती है। छात्र अपना परिणाम रोल नंबर के माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।



Related posts

छत्तीसगढ़ में अब तक 330.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Muskan Sharma

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से सड़क निर्माण हेतु मिली 28.87 करोड़ की स्वीकृति

News Desk

बारिश का बड़ा खतरा! छत्तीसगढ़ में 72 घंटे का हाई अलर्ट जारी, अफसरों की छुट्टियां तत्काल रद्द

News Desk