cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

संविधान गौरव दिवस: अंबेडकर को भारत रत्न दिलाने का श्रेय भाजपा का, कांग्रेस सिर्फ दिखावा करती रही – भाजपा

संविधान गौरव दिवस: अंबेडकर को भारत रत्न दिलाने का श्रेय भाजपा का, कांग्रेस सिर्फ दिखावा करती रही – भाजपा


कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलाए जा रहे जिला स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज कवर्धा स्थित विवेकानंद भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने डॉ. अंबेडकर को हमेशा उपेक्षित किया, जबकि भाजपा ने उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाई।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा पूरे जिले में संविधान गौरव दिवस के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। यह अभियान डॉ. अंबेडकर की स्मृति को सम्मान देने और उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहेब को कांग्रेस ने राजनीतिक रूप से हराने और दरकिनार करने का कार्य किया, चाहे वह बॉम्बे प्रेसिडेंसी चुनाव हो, संविधान सभा का चुनाव या लोकसभा चुनाव।

 

पूर्व विधायक अशोक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पाँच स्थलों को “पंचतीर्थ” के रूप में विकसित किया, जिससे आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान और लोकतंत्र को सशक्त किया है, जबकि कांग्रेस ने उसका राजनीतिक उपयोग कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया।

इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिक, अधिवक्ता, चिकित्सक, शिक्षाविद, रिटायर्ड अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभा के अंत में उपस्थितजनों ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।



Related posts

मदर्स डे…सुपेबेड़ा की 80 माताओं के संघर्ष की कहानी:किडनी खराब होने से उजड़े सुहाग; अब घर चलाना भी मुश्किल,पर संवार रहीं बच्चों की जिंदगी

Muskan Sharma

ईव्हीएम स्ट्रांग रूम गया खोला

Muskan Sharma

छत्तीसगढ़ के 20 हजार गांवों में 24 घंटे गुजारेंगे नेता:सांसद, मंत्री, विधायक कहेंगे- गांव चलो; लोकसभा के लिए माहौल बनाने भाजपा का बड़ा अभियान

Muskan Sharma