cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

पीएम मोदी की सभा में जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की गाड़ी खाई में गिरी, एक की मौत, कई घायल

पीएम मोदी की सभा में जा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की गाड़ी खाई में गिरी, एक की मौत, कई घायल


मनेन्द्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बोलेरो पेंड्रा के समीप सोन नदी की खाई में गिर गई। हादसे में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार सुबह करीब 10 बजे ताराबहरा पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता बोलेरो से बिलासपुर जा रहे थे। पेंड्रा के पास सड़क पर अचानक एक महिला आ गई, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सोन नदी की गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया।



Related posts

विजयादशमी का पर्व हमें अपने अंदर निहित अहंकार को दूर कर सबकी सेवा,सत्कार एवं भाईचारे के लिए प्रेरित करता है : भावना बोहरा

News Desk

करेंगुट्टा ऑपरेशन: नक्सलियों के खिलाफ पांचवें दिन भी मोर्चा कायम, सुरक्षाबलों ने विशाल गुफा ठिकाने पर बनाया दबाव

News Desk

25 जून का राशिफल: इन राशि वालों के लिए धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के योग

News Desk