cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

बीजापुर में नक्सली आईईडी ब्लास्ट, 8 जवानों और वाहन चालक की शहादत – मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया शोक

बीजापुर में नक्सली आईईडी ब्लास्ट, 8 जवानों और वाहन चालक की शहादत – मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया शोक


रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज  बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

62 लाख 69 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

Muskan Sharma

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

Muskan Sharma

प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर NDA सांसदों ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे पीएम

News Desk