cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण, जल्द शुरू होगी सी.टी. स्कैन सुविधा

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण, जल्द शुरू होगी सी.टी. स्कैन सुविधा


कवर्धा । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संयुक्त रूप से सोमवार को जिला चिकित्सालय कबीरधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सुविधा जैसे उपचार, उपलब्ध दवाईयां, भोजन-पेय जल, साफ-सफाई ईत्यादि विषयों पर मरीजों से हालचाल जाना। रेडियोलॉजी विभाग के निरीक्षण के दौरान रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध सुविधा में विस्तार के लिए सीटी स्कैन मशीन देने की घोषणा की गई। पैथोलॉजी विभाग में उपलब्ध जांचों के अतिरिक्त अन्य जांचों का विस्तार किये जाने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जिला चिकित्सालय के अंदर संचालित जन औषधी केन्द्र को अस्पताल परिसर में संचालित किये जाने के निर्देश दिये, जिससे क्षेत्रवासी भी लाभाविन्त होगें एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि समस्त विषय विशेषज्ञों के साथ बैठक कर आवश्यक अन्य अत्याधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों की सूची तैयार की जाये जिसे राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा की वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यालय के अधिकारी डॉ. डी. के. तुर्रे डिप्टी डायरेक्टर अस्पताल प्रशासन, डॉ. कमलेश जैन राज्य नोडल एनसीडी कार्यकम,, डॉ. बी.एल. राज सीएमएचओ कबीरधाम, डॉ. केशव ध्रुव सिविल सर्जन जिला अस्पताल, प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक भिलाई में संपन्न

Muskan Sharma

राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मेलन में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दों पर हुआ मंथन, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने वित्त मंत्री को सौंपा 9 सूत्रीय आग्रह पत्र

News Desk

माओवादियोंके IED ब्लास्टमेंशहीदहुए जवानोंको श्रद्धांजलि, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नही मनाएंगे अपना जन्मदिन

Muskan Sharma