cgdemandium.com
छत्तीसगढ़पंडरिया

ग्राम डबरी स्थित प्राथमिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस

206 170522485165a3aa93ed929 14jankawardha8

ब्लाक के ग्राम डबरी स्थित प्राथमिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस मनाया। इस दौरान शिक्षकों व बच्चों ने स्वामी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रधान पाठक होरीलाल ने कहा कि स्वामी का जीवन संघर्ष, त्याग और तप से भरा रहा है।

उन्होंने कहा कि संघर्ष जीवन का अभिन्न अंग है, इसलिए हमें संघर्ष करते रहना चाहिए और हर चुनौती को स्वीकार करना चाहिए। साथ ही कठिन समय में धैर्य रखने की सीख बच्चों को दी गई। प्रधान पाठक ने कहा कि स्वामी जी राष्ट्रभक्त थे। जब वे शिकागो से अपने देश आए तो उन्होंने रेत व मिट्टी लगाकर मातृभूमि को दंडवत प्रणाम किया। उनके जीवन का हर कार्य राष्ट्र को समर्पित रहा। इस अवसर पर शिक्षक फागुराम साहू व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: 5 दिन का सत्र, 996 सवाल, विपक्ष का आक्रामक एजेंडा तैयार

News Desk

प्रथम पालक-शिक्षक मेगा बैठक : आयोजन के संबंध में शिक्षा अधिकारियों की बैठक आयोजित

Muskan Sharma

गृह-प्रवेश की पूजा से पहले नए घर में लगी आग:कुकर फटने के बाद 3 सिलेंडर में हुए ब्लास्ट, बाल-बाल बचे मेहमान और परिवार

Muskan Sharma