cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों जवानों को दी श्रद्धांजलि, एक पेड़ शहीदों के नाम लगाया रुद्राक्ष का पौधा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों जवानों को दी श्रद्धांजलि, एक पेड़ शहीदों के नाम लगाया रुद्राक्ष का पौधा


रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों जवानों को दी श्रद्धांजलि, एक पेड़ शहीदों के नाम लगाया रुद्राक्ष का पौधा

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने अमर वाटिका परिसर में शहीदों के नाम के शिला पट्ट का अवलोकन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने एक पेड़ शहीदों के नाम (पोदला उरस्कना) अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी परिसर में शहीदों की स्मृति में पीपल का पौधा लगाया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने विजिटर बुक में व्यक्त किए अपने विचार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों जवानों को दी श्रद्धांजलि, एक पेड़ शहीदों के नाम लगाया रुद्राक्ष का पौधा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने सुरक्षाबल के जवानों की शहादत को नमन करते हुए लिखा कि देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ में निकला भव्य तिरंगा फ्लैग मार्च

News Desk

लाइन लॉस पर फीडरवार तय होगी जवाबदेही, बिजली चोरी के विरुद्ध चलाएं विशेष अभियान: मुख्यमंत्री

News Desk

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे हथियारबंद जवान

Muskan Sharma