cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया छत्तीसगढ़ पुलिस का सम्मान, देखिए LIVE

राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया छत्तीसगढ़ पुलिस का सम्मान, देखिए LIVE


रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड-2024 प्रदान किया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस को 24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड और अनुकरणीय कार्यों के लिए दिया गया।

इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री शाह ने छत्तीसगढ़ पुलिस की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य की कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा में उनके अभूतपूर्व योगदान का प्रमाण है।

पुलिस की सेवाओं को मिली राष्ट्रीय पहचान

राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड देश की सर्वोच्च पुलिस सम्मान में से एक है। इसे छत्तीसगढ़ पुलिस की समर्पित सेवा, कठिन परिस्थितियों में अदम्य साहस और नागरिकों के प्रति उनके कर्तव्यों को पहचानते हुए दिया गया।

मुख्यमंत्री ने भी की प्रशंसा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा, “यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। हमारी पुलिस ने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह के दौरान पुलिस के कई दस्तों ने भव्य परेड भी प्रस्तुत की।

देखिए LIVE :

 

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार: बस्तर में हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव सहित कुल 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण

News Desk

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में सख्त कार्रवाई: अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर 48 घंटे में वापस भेजने का दिया आदेश

News Desk

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

Muskan Sharma