cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

रायपुर: पति-पत्नी के झगड़े में घर जलाया, सिलेंडर फटने से पति की मौत, पांच घायल

रायपुर: पति-पत्नी के झगड़े में घर जलाया, सिलेंडर फटने से पति की मौत, पांच घायल


रायपुर के खमतराई क्षेत्र के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हो रहा था। पड़ोसियों ने दोनों के बीच विवाद को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाया था। इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी। आग सिलेंडर तक पहुंची और वो फट गया।

इसके बाद वहां झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस स्टाफ और तीन अन्य लोगों के कपड़ों में आग लग गई और वे जान बचाकर बाहर की ओर भागे। पुलिस के आने से पहले ही महिला अपने बच्चे को लेकर बाहर चली गई थी, जिससे वो बच गई।

पांच लोग जल गए

सिलेंडर में धमाके से दोनों पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए व साथ में तीन अन्य लोग भी झुलस गए। इन्हें इलाल के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना में महिला आग लगाने वाले पति अमरेश्वर राव (40 वर्ष) की जलने से मौत हो गई। आग फैलने के बाद वो घर के अंदर ही था।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में तलाशी के दौरान राजा राव का शव मिला।

झगड़ा सुनकर पुलिस बुलाई

अमरेश्वर और पत्नी संध्या का झगड़ा सुन पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई थी। खमतराई थाने की पेट्रोलिंग और डायल-112 की टीम जब मौके पर पहुंची तब तक पत्नी संध्या अपने बच्चे को लेकर पड़ोसी के घर चली गई थी। पत्नी के मुताबिक पति ने उसके गले पर चाकू मार दिया था।

जब महिला पड़ोसी के घर गई तो पति अमरेश्वर उसे गालियां देता रहा। उसने पड़ोसियों की भी नहीं सुनी। इसी दौरान उसने आग लगा ली। शंका है कि सिलेंडर का पाइप काटा होगा, तभी धमाका हुआ।

घर से धुंआ देख पुलिसवाले व तीन पड़ोसी दौड़े और धमाके की चपेट में आकर झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि घर पर रखी बाइक, कूलर, टीवी और सारा सामान जलकर खाक हो गया।


SBSIndia 2



Related posts

घर में रखे थैले में था सांप, काटने से हुई किशोर की मौत

Muskan Sharma

नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी

News Desk

रायपुर में बस ऑपरेटरों पर शिकंजा, 149 वाहनों में ट्रैकिंग डिवाइस नहीं मिलने पर नोटिस जारी

News Desk