cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

बस्तर संभाग में भूकंप के झटके, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में महसूस हुआ असर

बस्तर संभाग में भूकंप के झटके, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में महसूस हुआ असर


बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में बुधवार सुबह 7:36 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र तेलंगाना के मुलुगु जिले में था, जिसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। झटके तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र जमीन से 40 किलोमीटर गहराई पर था। इससे पहले, हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 7:27 बजे झटके दर्ज किए गए थे। बस्तर के स्थानीय क्षेत्रों जैसे आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा और ग्रामीण इलाकों आड़ावाल, सेमरा व करकापाल में भी झटके महसूस किए गए।

गौरतलब है कि, 7 महीने पहले भी जगदलपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। विशेषज्ञों के मुताबिक, पृथ्वी की अंदरूनी प्लेट्स के खिसकने से इस तरह के झटके आते हैं। नक्सल प्रभावित इन इलाकों में भूकंप की खबर से लोगों में दहशत का माहौल है, हालांकि किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

निर्वाचन: कर्मचारी मुफ्त में अपना इलाज करवा सकेंगे

Muskan Sharma

फोन-पे से ली घूस: ड्रिंक एंड ड्राइव केस में अवैध वसूली पर कोरबा एसपी की सख्ती, टीआई और प्रधान आरक्षक निलंबित

News Desk

छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी हो चुके हैं। CGBSC ने स्टूडेंट्स के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये हैं।

Muskan Sharma