cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

सुकमा में अर्धनग्न लड़की की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, सिर धड़ से था अलग

सुकमा में अर्धनग्न लड़की की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी, सिर धड़ से था अलग


सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) कैंपस में एक युवती की अर्धनग्न सड़ी-गली लाश मिली है। उसका सिर धड़ से अलग था। कपड़े झाड़ियों में पड़े मिले। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, KVK कैंपस के ब्लॉक-3 के पास मंगलवार को शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि, इलाके के लोग लकड़ी लेने के लिए गए थे। तभी झाड़ियों के पास से बदबू आ रही थी। लोग जब पास पहुंचे तो वहां लाश पड़ी थी।

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुकमा थाने से जवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सुकमा थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने कहा कि, पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। सिर भी शव से अलग मिला है। जिस जगह शव पड़ा हुआ था वहां से कुछ ही दूरी पर खोपड़ी मिली है। लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है। पुलिस की माने तो शव देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह लाश करीब 10 दिन पुरानी है

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

बिहार में नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त, 1 अगस्त से लागू होगी योजना

News Desk

लोकसभा चुनाव में लगेंगे 300 वाहन और सभी होंगे जीपीएस से लैस

Muskan Sharma

राष्ट्रपति ने 11 अतिरिक्त न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों में स्थायी न्यायाधीश के रूप में किया नियुक्त

Muskan Sharma