cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

भारतीय संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई संविधान की शपथ

भारतीय संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई संविधान की शपथ


कवर्धा । भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई।

इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, पंकज पटेल, निरीक्षक वीरेंद्र तारण, स्टेनो युवराज आसटकर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संविधान हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से संविधान की मूल भावना, न्याय, समानता, और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने और अपने कार्यक्षेत्र में कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का आग्रह किया।

उन्होंने कानून का पालन करते हुए जनता की सेवा को प्राथमिकता देने और संविधान में निहित सिद्धांतों को अपने आचरण में लाने की अपील की।

 

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना, प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण – रीना बाबासाहेब कंगाले

Muskan Sharma

ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से नुकसान का आंकलन करने खेतों में पहुंची सर्वे टीम
   

Muskan Sharma

मोहतराखुर्द में महतारी सदन के उद्घाटन में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, बाजार चारभाठा एवं ढोरली में किया 46 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

News Desk