cgdemandium.com
छत्तीसगढ़समाचार

अडानी विवाद पर सियासी दंगल: भूपेश बोले ‘सेफ है,’ झा बोले ‘सेफ नहीं, कांग्रेस का केस है!

अडानी विवाद पर सियासी दंगल: भूपेश बोले 'सेफ है,' झा बोले 'सेफ नहीं, कांग्रेस का केस है!


रायपुर। भारतीय अरबपति गौतम अडानी पर अमेरिकी अदालत में रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए इस मुद्दे को उठाया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भूपेश बघेल और कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए।

भूपेश बघेल का आरोप

भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी ने मोदी-अडानी के संबंधों को पहले ही उजागर किया था। उन्होंने कहा, “अमेरिकी अदालत में अडानी पर रिश्वतखोरी के आरोप लगने के बाद भी केंद्र सरकार और भाजपा के प्रवक्ता सफाई देने में जुट गए, जबकि अडानी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। यह साफ करता है कि मोदी और अडानी के बीच गहरा रिश्ता है।”

पंकज झा का पलटवार

सीएम विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भूपेश बघेल को सफेद झूठा करार दिया। उन्होंने कहा, “जिस डील का जिक्र अमेरिकी दस्तावेजों में किया गया है, वह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुई थी। भूपेश बघेल लोगों को गुमराह कर रहे हैं।”

झा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि अगर अमेरिकी एजेंसियों के आरोप सही हैं, तो उस समय कांग्रेस शासित राज्यों ने रिश्वतखोरी में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने तेलंगाना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां के मुख्यमंत्री ने अदानी से 100 करोड़ रुपये लिए, जो कांग्रेस के लिए फंड जुटाने का हिस्सा हो सकता है।

झा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पंकज झा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस न सिर्फ झूठ बोल रही है, बल्कि चोरी और सीनाजोरी दोनों कर रही है। अगर अमेरिकी एजेंसियों के तथ्य सही हैं, तो कांग्रेस को अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। यह रिश्वत का पैसा कांग्रेस के केंद्रीय फंड में गया होगा।”

राजनीतिक घमासान जारी

इस मुद्दे ने छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक तनाव को और बढ़ा दिया है। जहां भाजपा कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है, वहीं कांग्रेस इसे अडानी और भाजपा के घोटालों से ध्यान भटकाने की कोशिश बता रही है। आगामी चुनावों के मद्देनजर यह मामला राज्य की राजनीति को और गर्म कर सकता है।

 


SBSIndia 2



Related posts

सड़क पर मवेशी छोड़ना पड़ा महंगा, टैग स्कैन कर मालिकों पर FIR

News Desk

बस्तर संभाग के संवेदनशील ग्रामों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की चिकित्सकों से चर्चा

News Desk

तिरंगा पूर्वजों के बलिदान और भविष्य की नींव सशक्त बनाने का प्रतीक- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Muskan Sharma