cgdemandium.com
कबीरधाम (कवर्धा)

ग्राम गगरिया खमहरिया में 70 वर्षीय महिला की आग से जलने से मौत, आत्महत्या की आशंका

ग्राम गगरिया खमहरिया में 70 वर्षीय महिला की आग से जलने से मौत, आत्महत्या की आशंका


थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम के अंतर्गत ग्राम गगरिया ख़महरिया में दिनांक 21 नवंबर 2024 को प्रातः लगभग 10:00 बजे एक दुखद घटना घटित हुई। प्रार्थी खेलावन साहू (पिता बुद्धू साहू, उम्र 55 वर्ष) ने सूचना दी कि उनकी मां, साहस बाई (पति बुद्धू राम साहू, उम्र 70 वर्ष), अपने घर से लगे बाड़ी में आग से जलने के कारण मृत्यु को प्राप्त हो गईं।

मृतिका बीपी, शुगर, और हाथ-पैर दर्द जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से लंबे समय से पीड़ित थीं। इसके अतिरिक्त, पिछले 7-8 वर्षों से उनकी कमर सही से काम नहीं कर रही थी, जिससे उन्हें चलने-फिरने, उठने-बैठने में काफी कठिनाई होती थी। प्रारंभिक जांच में प्रतीत होता है कि उन्होंने इन्हीं समस्याओं से परेशान होकर आत्महत्या की होगी।

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, और विस्तृत जांच जारी है। घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है।

SBSIndia
SBSIndia 2



Related posts

स्वदेश दर्शन योजना 2.0: 146 करोड़ की लागत से काशी की तर्ज पर बनेगा भव्य भोरमदेव कॉरिडोर, भूमिपूजन में मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

News Desk

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत:कवर्धा में तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की जबरदस्त टक्कर; मृतकों की अभी पहचान नहीं

Muskan Sharma

नकली शंकराचार्य पर आदित्यवाहिनी की आपत्ति के बाद आयोजन समिति ने वापस लिया आमंत्रण, सरकार से कड़े कानून की मांग

News Desk